भारत

के संस्करण 2016


यह वेबसाइट पीडियाट्रिक रह्युमेटॉलाजी इन्टरनेशनल ट्रायल्स ऑरगनाईसेशन (प्रिन्टो) एवं पीडियाट्रिक रह्युमेटॉलाजी यूरोपियन् सोसायटी (प्रेस) के सहयोग से बना है| इसका निधिकरण (शेयर) नामक यूरोपियन यूनियन प्रोजैक्ट (परियोजना) से हुआ है|
सिंगल हब एन्ड एक्सेस पाईंट फॉर पीडियाट्रिक रह्यूमेटालाजी इन यूरोप (शेयर) का उद्देश्य हर एक देश में रहने वाले वातरोगग्रस्त बच्चों की देखभाल के लिए सिफारिशें देना है|

प्रिन्टो (www.printo.it) एक निर्लाभ अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक नेटवर्क है जो १९९६ में १४ यूरोपियन् देशों द्वारा स्थापित किया गया था| (आज इससे लगभग 60 देश जुड़े हैं | इनमें 550 सेंटर हैं और पूरे विश्व में लगभग ११८० सदस्य काम करते हैं|) इसका उद्देश्य वातरोगग्रस्त बच्चों के विषय पर की जाने वाली शोध, अनुसंधान एवं विश्लेषण की सुरक्षा एवं उसके प्रभाव का मूल्यांकन करना और उसे प्रोत्साहित करना है| प्रिन्टो की रचना ऐसे शैक्षणिक एवं नैदानिक केंद्रों के साथ है जिनमें ऐसे व्याधिग्रस्त बच्चों के विषयों पर संशोधन के साथ साथ चिकित्सीय देखभाल भी किया जाता है|

प्रेस (www.pres.eu) एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समाज है जो यूरोपियन स्वास्थ्य सेवा व्यवसायिओं से बना है जो बच्चों में वात रोग के विषय पर काम करते हैं| प्रेस के विशेष कार्य हैं : बच्चों में होने वाले वात रोग के विषय में ज्ञान को बढ़ावा देना; इस क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान को बढ़ौत्री देना; इस ज्ञान का वैज्ञानिक पुस्तकों तथा वैज्ञानिक सभाओं द्वारा प्रसार करना; नैदानिक उपचारों के लिए दिशा निर्देश देना; डॉक्टरों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों को उचित प्रशिक्षण देना और इस प्रणाली का ठीक रूप से इस्तेमाल करने के लिए उचित मानकों को निर्धारित करना|

अनुसंधान संबंधी कार्यों में प्रिन्टो और प्रेस एक दूसरे को सहयोग प्रदान करते हैं|

यह वेबसाईट तीन खण्डों में विभाजित किया गया है |
पहले खण्ड का उद्देश्य परिवारों को बच्चों में होने वाले वात संबंधी रोगों के विषय पर सूचना देना है| यह खण्ड प्रिन्टो/प्रेस/शेयर के डॉक्टरों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों ने खास तौर पर मिलकर लिखा था| इसे परिवार संबंधी संघों के प्रतिनिधियों ने भी संशोधित किया है| (सहयोगी )

दूसरे खण्ड में बच्चों में होने वाली वात संबंधी रोगों का निवारण करने वाले डॉक्टरों एवं केंद्रों का संपर्क दिया गया है| यह सभी केंद्र/डॉक्टर प्रिन्टो/प्रेस के सदस्य है| इनसे संबंधित सूचना शेयर ने एक प्रश्नावलि के रूप से इकट्ठा की है जिसमें प्रिन्टो एवं प्रेस ने भी साथ दिया है| इस सूचि का समय-समय पर अद्यतन किया जाता है किन्तु यह संपूर्ण रूप से सर्वग्राही नहीं है| प्रिन्टो एवं प्रिन्टो के राष्ट्रीय समन्वयक इसे समय समय पर पुनरीक्षित करते हैं|

तीसरे खण्ड में पूरे विश्व के परिवार रूपी संघों की सूचि है| इन संघों का मुख्य आशय रोगग्रस्त बच्चों के परिवारों को इन बीमारियों एवं उससे संबंधित कठिनाइयों के विषय पर सलाह/परामर्श देना है|


 
समर्थित
This website uses cookies. By continuing to browse the website you are agreeing to our use of cookies. Learn more   Accept cookies